

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : बेंगलुरू, एजेंसी। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने कहा है कि डीएनए नमूने का मिलान नहीं होने से आरोपी निरपराध साबित नहीं हो जाएगा, क्योंकि यह केवल सहायक साक्ष्य है। अदालत ने 43 वर्षीय एक बस कंडक्टर की याचिका खारिज करते हुए जिसमें मैसूर निवासी आरोपी पर 12 वर्षीय एक रिश्तेदार के साथ दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने का आरोप है को खारिज किया l डीएनए में कंडक्टर और भ्रूण के रक्त का मिलान नहीं हुआ है। इस पर आरोपी ने अपने खिलाफ दर्ज मामले को रद्द करने का अनुरोध करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।









