

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव को याद किया . प्रधानमंत्री ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर मंच से शोक जाहिर करते हुए कहा, “मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है. उनका जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है.” 82 साल के मुलायम सिंह यादव करीब दो साल से बीमार चल रहे थे. सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हुआ.

पीएम मोदी ने कहा, “मुलायम सिंह यादव के साथ मेरा नाता बड़ा ही विशेष प्रकार का रहा है. जब हम दोनों मुख्यमंत्री के रूप में मिला करते थे, तो हम दोनों एक अपनेपन का भाव अनुभव करते थे.” पीएम मोदी ने उस वक्त को भी याद किया जब 2014 में पीएम मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे और उन्हें मुलायम सिंह यादव ने आशीर्वाद और कुछ सलाह दिया था. प्रधानमंत्री ने बताया, “उनकी सलाह और आशीर्वाद आज भी मेरी अमानत है.” उन्होंने 2019 में संसद में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम की इच्छा को भी याद किया कि मोदी सत्ता में लौट आएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन पर सोमवार को शोक जताया. उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान वह लोकतंत्र के प्रमुख सिपाही थे और रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने भारत को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया.








