

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : नई दिल्ली, दिल्ली के रोहिणी इलाके में कार बैक करने के दौरान सड़क पर खेल रही 2 साल की मासूम बच्ची की चपेट में आने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 1 बजे यह घटना हुई. मृतक बच्ची की पहचान दिवांशि (2) के तौर पर हुई है. जानकारी के मुताबिक 2 साल की मासूम बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी. उसकी दौरान ही पड़ोस में रहने वाला एक शख्स कार को बैक करने लगा और मासूम बच्ची कार की चपेट में आ गई.

बच्ची की मौत हो गई. के एन काटजू थाने की पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है.उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में घटी एक हृदय विदारक घटना में अपना जन्मदिन मनाकर लौट रही तीन साल की बच्ची बाढ़ के पानी में बहते हुए उफनायी यमुना नदी में डूब गई. पुलिस ने बताया कि बच्ची शीरीन शनिवार को एक होटल में जन्मदिन मनाकर अपने फूफा के साथ लौट रही थी, तभी शहर कोतवाली क्षेत्र में द्वारिकाधीश मंदिर के पास स्कूटी फिसल जाने के कारण वह बारिश के पानी में गिर गई और बहते हुए उफनायी यमुना नदी की लहरों में समा गई. अग्निशमन अधिकारी एन के सिंह ने रविवार को बताया कि शनिवार देर रात शुरू किए गए तलाश अभियान के दौरान बच्ची का कुछ पता नहीं लग सका है. उसकी तलाश का काम अभी जारी है.








