

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक गर्भवती महिला की कथित तौर पर गलत सोनोग्राफी रिपोर्ट देने पर पुलिस ने एक डॉक्टर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है. कोनगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि कल्याण शहर में सोनोग्राफी सेंटर चलाने वाले एक डॉक्टर के खिलाफ धारा 304 (ए) (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है.उन्होंने कहा कि 28 साल की महिला का मार्च और अप्रैल 2021 के बीच कल्याण के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान महिला को सोनोग्राफी सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां आरोपी डॉक्टर ने कथित तौर पर एक रिपोर्ट जारी कर कहा कि बच्चे का विकास ठीक से नहीं हो रहा है.









