

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : जोधपुर में सिलेंडर विस्फोट में तीन बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि हादसे में 16 अन्य घायल हुए हैं, जिनका एमजीएच अस्पताल में इलाज हो रहा है. जिलाधिकारी हिमांशु गुप्ता ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं और आश्वस्त किया है कि घटना में अगर कोई भी दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) (मंदौर) राजेंद्र प्रसाद दिवाकर ने कहा कि शनिवार को दिन में करीब दो बजे कीर्ति नगर इलाके में एक घर में अचानक एक दर्जन से अधिक सिलेंडर में विस्फोट हो गया. दिवाकर ने बताया, ‘‘सिलेंडर आपूर्ति करने वाले भोमाराम लोहार नाम के व्यक्ति के घर पर ये सिलेंडर रखे थे.” उन्होंने बताया कि विस्फोट के कारण अभी पता नहीं चला है.









