

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के एक स्कूल के टॉयलेट में एक 11 साल की छात्रा के गैंगरेप के मामले में दिल्ली पुलिस और स्कूल को नोटिस जारी किया है.

एक ट्वीट करके स्वाति मालीवाल ने बताया है कि ये घटना दिल्ली के एक केंद्रीय स्कूल में हुई है.
स्वाति मालीवाल के मुताबिक पीड़ित छात्रा ने जब घटना की जानकारी स्कूल की टीचर को दी तो उससे चुप रहने के लिए कहा गया.
आरोप है कि छात्रा का रेप स्कूल के ही दो सीनियर छात्रों ने किया है.
इस मामले में केंद्रीय विद्यालय संगठन के क्षेत्रीय कार्यालय ने भी जांच करवाने की बात कही है.
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस घटना के संबंध में एक एफ़आईआर दर्ज की गई है.
पीड़ित ने दिल्ली महिला आयोग के इस मामले को उठाने के बाद मंगलवार को दिल्ली पुलिस से संपर्क किया था. इसके बाद पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है.
दिल्ली महिला आयोग ने स्कूल प्रशासन से पूछा है कि इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी क्यों नहीं दी गई थी.








