


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : कल दिनांक 05.10.2022 को विजयदशमी के पावन अवसर पर सप्रेशाला मैदान, बुढ़ापारा में रावण दहन, छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के माननीय अध्यक्ष, श्री सुशील सन्नी अग्रवाल जी की अध्यक्षता में किया गया
प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी सप्रेशाला मैदान में भव्य दशहरा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उक्त कार्यक्रम में प्रातः 11 से 3 बजे तक सार्वजनिक पतंगबाजी किया गया जिसमे बच्चे बूढ, जवान सभी ने आनंद उठाया उसके बाद 3 बजे से संगीतमय रामलीला का कार्यक्रम में बड़ी संख्या दर्शको ने इस आयोजन को सराह और आनंद उठाया उसके बाद श्री सुशील सन्नी अग्रवाल जी द्वारा विशाल रावण का दहन तथा भव्य आतिशबाजी किया गया जिसमे भरी संख्या में दर्शको ने आनंद उठाया
इस अवसर पर बुढ़ापारा दशहरा उत्सव समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण गौली, श्री सचिन शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष, श्री राम लोखंडे, कोषाध्यक्ष, श्री नवीन चंद्राकर, उपाध्यक्ष, श्री कमलेश नथवानी, सचिव, श्री अजय देवांगन, सहसचिव एवं समस्त सदस्यगण सहित विशाल संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए









