
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : अपेक्स बैंक द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ सहकारी प्रषिक्षण संस्थान पंडरी रायपुर के नवीन परिसर का लोकार्पण आज दिनांक 04.10.2022 को वन एवं परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा एवं अध्यक्षता अपेक्स बैंक अध्यक्ष एवं केबिनेट मंत्री दर्जा, छ0ग0शासन श्री बैजनाथ चंद्राकर द्वारा किया गया। इस अवसर पर सचिव सहकारिता, उद्योग, छग0शासन एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छ0ग0 श्री हिमशिखर गुप्ता, नाबार्ड महाप्रबंधक डा0सुरेन्द्र बाबु की विशिष्ट उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री मोहम्मद अकबर ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बधेल के नेतृत्व में आज छŸाीसगढ़ की सहकारी संस्थाओं में नई सोच तथा नये उत्साह के साथ कार्य हो रहे है। किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 725 नवीन सहकारी समितियों का गठन किया गया एवं समितियों को आर्थिक सुविधाएं उपलब्ध करा कर प्रोत्साहित कर रही । सहकारिता आंदोलन को बढाने के लिए नियमित तौर पर प्रषिक्षण कार्यक्रम आवष्यक है। इसके लिए पंडरी में आज छŸाीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान का लोकार्पण किया गया। इस प्रशिक्षण संस्थान से संचालक मंडल के प्रतिनिधियों,प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों तथा राज्य सहकारी बैंक के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के कार्यकौशलता में वृद्वि करने आधुनिक बैंकिंग टेक्नालाजी के संबंध में प्रशिक्षण मिल सकेगा। इस प्रषिक्षण संस्थान में अत्याधुनिक कम्प्युटर लैब स्थापित किया गया है।
अपेक्स बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि सहकारिता क्षेत्र को छŸाीसगढ़ में आगे ले जाने का जो अभियान प्रारंभ हुआ है उसका श्रेय छŸाीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल को जाता है। अपेक्स बैंक द्वारा संचालित इस छŸाीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान को नवीन साज-सज्जा के साथ क्लास रूम, कम्प्युटर लैब से पूर्णतः कम्प्युटरीकृत किया गया है। छŸाीसगढ़ सहकारी प्रशिक्षण संस्थान और बैंकर ग्रामीण विकास संस्थान (बर्ड) कोलकाता के मध्य प्रशिक्षण कार्यक्रम कोे लेकर 23 जून 2022 को रायपुर में एमओयू किया गया है। इससे छŸाीसगढ़ की सहकारिता में बेहतर प्रशिक्षण कार्यक्रम मिलेगा। छŸाीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल की सरकार द्वारा सहकारी समितियों के 13.46 लाख किसानों का 5261 करोड़ का ऋण माफ किया गया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना तथा गो-धन न्याय योजना के तहत किसानों व हितग्राहियों के खातें में सीधे राशि का अंतरित किया जाता है। छŸाीसगढ़ में प्रदेष में सहकारी बैंकोें के माध्यम से वर्तमान में चालू खरीफ सीजन में सहकारिता के माध्यम से वर्ष 2022-23 में 13.68 लाख किसानों को 5496 करोड़ का ब्याज मुक्त ऋण वितरण किया गया है । धान खराब न हो इसके लिए गोदाम का निर्माण कराया गया। इसके अतिरिक्त 725 नवीन सहकारी समितियों में गोडाउन सह आफिस का निर्माण कराया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि इस प्रशिक्षण संस्थान से सहकारी समितियों तथा सहकारी बैंकों को एम्प्लाईस को समयबद्व प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत विविध बैकिंग विषयों पर बेहतर प्रशिक्षण मिल सकेगा। कृषि एवं सहकारी सेक्टर में बिजनेष डाइवर्सिफिकेषन आज की आवष्यकता है और इसके लिए प्रषिक्षण आवष्यक है। समितियों द्वारा 2484 धान उपार्जन केद्रों के माध्यम से कम्प्यूटरीकृत धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। देष में छŸाीसगढ़ ऐसा पहला राज्य है जहां गोबर खरीदी किया जाकर वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग खेती में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपसचिव सहकारिता श्री पी0एस0सर्पराज, अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के0एन0कान्डे, अपेक्स बैंक डीजीएम एवं प्राचार्य श्री भूपेष चंद्रवंषी, ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव, ओएसडी अनूप अग्रवाल, अपेक्स बैंक एजीएम श्री एल0के0चैधरी, एजीएम व शाखा प्रबंधक श्री अजय भगत, शाखा प्रबंधक शारदा चैक श्री सी0पी0व्यास, प्रबंधक श्री ए0के0लहरे, प्रबंधक श्री जी एस ठाकुर, प्रबंधक श्री अभिषेक तिवारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों के सीईओ रायपुर श्री एस0के0जोषी, जगदलपुर श्री आर0ए0खान, दुर्ग सीईओ श्रीमति अपेक्षा व्यास, बिलासपुर सीईओ श्री कांत चंद्राकर, राजनांदगांव सीईओ श्री सुधीर सोनी तथा अपेक्स बैंक व जिला सहकारी बैंकों के षाखा प्रबंधकों की उपस्थिति रही।








