











Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : 02 अक्टूबर की गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सर्वश्रेष्ठ इंस्टिट्यूट ने सियोन नाम के इवेंट का आयोजन किया गया। इस इवेंट का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बड़ा सोचना, बड़े सपने देखना एवं उन सपनो को साकार करने के लिये हिम्मत प्रदान करना था एवं बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी समस्या जैसे पढ़ाई में मन ना लगना, पढ़ाई से भटक जाना जैसी कई समस्याओं का समाधान बताया जाए मजे के साथ।

सर्वश्रेष्ठ इंस्टिट्यूट द्वारा आयोजित समारोह में रायपुर शहर के महापौर श्री एजाज देबर जी, विधायक एवं हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा जी, उद्यमी एवं फिल्म निर्माता श्री दर्शन साखला जी एवं ISKON से श्री नरोत्तम दास जी ने शिरकत की l








