

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH माना क्षेत्र में संचालित एक कैफ़े में शराब पिलाये जाने की लगातार शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही की, राजधानी के माना क्षेत्र में एक कैफे में पुलिस ने दबिश दी है। पुलिस ने कैफे में खुलेआम शराब-बीयर पिलाते कर्मचारी को गिरफ़्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त किया है। यह कार्रवाई रायपुर के उरला सीएसपी, खमतराई टीआई ने संयुक्त रूप से छापा मारा है।
माना थाना की पुलिस ने बताया कि कैफे के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। हालांकि कैफे संचालक फरार है। पुलिस ने मौके से 2 कर्मचारियों को गिरफ़्तार कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बर्न और बेड रेस्टाेरेंट के मालिक फरार हैं। पुलिस इनको भी ढूंढ रही है। इन रेस्टारेंट के बाहर बोर्ड पर फास्ट फूड बेचे जाने की बात लिखी है। मगर लंबे वक्त से ये शराब परोसकर यहां मुनाफाखोरी कर रहे थे। रायपुर का VIP रोड और माना क्षेत्र अवैध नशे के अड्डों से पटा हुआ है। कई कैफे और रेस्टोरेंट यहां नियमों को जेब में रखकर अपने अवैध धंधे चला रहे हैं।
तेलीबांधा थाना और माना पुलिस टीम की कार्रवाई से साबित हुआ कि लंबे वक्त से यहां हुक्का बार और अवैध शराब के ठिकाने चलाए जा रहे थे। हुक्का पूरे प्रदेश में बैन है। बिना बार लायसेंस के शराब परोसना गैर कानूनी है। मगर VIP रोड के रेस्टोरेंट में दर्जनों बोतलें वाइन, विस्की और बियर की मिली हैं। 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापा मारा। पहली कार्रवाई वीआईपी रोड के दिया कैफे में हुई। पुलिस के छापे में यहां हुक्का पिलाने, हुक्के के प्रोडेक्ट की बिक्री करते कैफे का मालिक रवि आहुजा मिला। इसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसके पास से बैन की गई सिगरेट के पैकेट भी मिले।








