

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, 23 सितम्बर 2022राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके के बस्तर संभाग प्रवास के दौरान आज चित्रकोट में कुडुक समाज के जिला अध्यक्ष श्री हरिराम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि कुडुक जाति वर्षों से इस अंचल में निवासरत है और उनकी सामाजिक स्थिति की जानकारी भी दी। सदस्यों ने राज्यपाल से सहानुभूतिपूर्वक विचार कर समुदाय को पिछड़ा वर्ग में शामिल कराने हेतु यथोचित कार्यवाही का आग्रह भी किया।

इस दौरान बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित थे।क्र./3878/विवेक/देवेन्द्र








