

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : यातायात जागस्र्कता सप्ताह के चौथे दिन रोड सेफ्टी सेल की ओर से नेहरू चौक पर अभियान चलाकर नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान यमराज का रूप धरकर निकले जवान ने लोगों को हेलमेट लगाने कहा। साथ ही इससे दुर्घटना से बचाव की जानकारी दी। यातायात पुलिस की ओर से 18 सितंबर को जागरूकता सप्ताह की शुरूआत की गई।

पहले दिन हेलमेट रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद प्रतिदिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार की दोपहर रोड सेफ्टी सेल की ओर से नेहरू चौक में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान यातायात पुलिस के साथ यमराज और चित्रगुप्त का रूप धरे जवान भी मौजूद थे।
हेलमेट लगाकर नियमों का पालन करने वालों का यमराज गुलाब का फूल देकर सम्मान कर रहे थे। वहीं, बिना हेलमेट वालों को दुर्घटना के दौरान सिर में लगने वाले चोट की जानकारी दे रहे थे। साथ ही उन्हें हेलमेट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया।








