प्रोटोकॉल के कारण भारत जोड़ो यात्रा में नहीं गया, कांग्रेस में कोई कलह नहीं, किसी भी सूरत में BJP में नहीं जाऊंगा – टीएस सिंहदेव

Read Time:2 Minute, 20 Second

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : छ्त्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा है कि किसी भी सूरत में मैं BJP में शामिल नहीं होऊंगा। जब मैंने पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा दिया और कॉपी को सार्वजनिक किया था तो मेरे भी कान पकड़े गए थे।

BJP में हो रहे फेरबदल को लेकर कहा कि, हमें खुद के घर की चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी में चल रही अंतर्कलह के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। यदि अंदर कुछ है तो ऐसा होना नहीं चाहिए। टीएस सिंहदेव दो दिवसीय बस्तर दौरे पर हैं। एक दिन पहले उन्होंने बस्तर वासियों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में 12 करोड़ 66 लाख के विकास कार्यों की सौगात दी थी।

वहीं शुक्रवार को उन्होंने जगदलपुर में पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि, केंद्र के किसी मंत्री ने छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल को भगवान कहा है, तब इस पर उन्होंने जवाब दिया कि, मैं किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को भगवान नहीं मानता। CM को भी मानव मानता हूं। स्वामी विवेकानंद भी मानव थे।

लेकिन, वे अति विशेष मानव थे। भारत जोड़ों यात्रा में सिर्फ CM और PCC चीफ को ही बुलाया गया सिंहदेव से जब दैनिक भास्कर ने पूछा कि, राहुल गांधी की भारता जोड़ो यात्रा में आप क्यों नहीं गए तो उन्होंने प्रोटोकॉल का हवाला दिया। सिंहदेव ने कहा कि, वहां पर PCC चीफ और मुख्यमंत्री को ही बुलाया गया था। दिल्ली में मैंने कई मीटिंगे अटैंड की है। राहुल जी के साथ 100 लोग निरंतर चलेंगे। लेकिन, अभी 117 लोग चल रहे हैं। कन्याकुमारी से कश्मीर तक सिर्फ 117 लोग ही चलेंगे

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %