

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर 13 सितम्बर 2022नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां रायपुर में शासकीय आवास पर प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये लोगों से भेंट की। डॉ. डहरिया को लोगों ने क्षेत्रीय विकास कार्यों की जानकारी दी एवं अपनी समास्याओं के संबंध में आवेदन दिये।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने लोगों के आवेदनों पर हर संभव कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि डॉ. डहरिया से प्रत्येक मंगलवार को जनदर्शन भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न स्थानों से लोग स्वस्फूर्त मिलने आते है और अपनी विभिन्न समास्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत करते है।क्रमांक-/3623/चौधरी








