

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : दिल्ली के एंटी करप्शन ब्रांच ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान को कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ़्तार कर लिया है.शुक्रवार को ख़ान के घर और अन्य ठिकानों पर दिल्ली पुलिस ने छापेमारी की.इस छापेमारी में 24 लाख रुपए और दो बिना लाइसेंस वाले हथियार भी बरामद किए गए.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि दिल्ली वक़्फ़ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह ख़ान की गिरफ़्तारी, इस संस्था में भर्ती में हुई कथित धांधली से जुड़ी है.
एसीबी भ्रष्टाचार निरोधक क़ानून के तहत दर्ज इस मामले की जांच कर रही है.इससे पहले एसीबी ने गुरुवार को दिल्ली में ओखला के विधायक अमानतुल्लाह ख़ान को इस मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. उनसे शुक्रवार दोपहर 12 बजे आने को कहा गया था








