
रमेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, भारती मोदी, बबीता अग्रवाल ने डोनर का आभार व्यक्त किया l
Raipur chhattisgarh VISHESH राजधानी में शनिवार दोपहर किडनी पहुंचाने के लिए टाटीबंध से मोवा तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। अंगदान के जरिए दो मरीजों की जान बचाई गई। शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल जीई रोड पर 12 किलोमीटर का सफर महज 15 मिनट में पूरा किया गया। समय में किडनी पहुंचने से सफलता पूर्व ट्रांसप्लांट किया गया। पुलिस के अनुसार मूलतः उत्तरप्रदेशइटवा निवासी सुनील कुमार (39) परिवार के साथ शंकर नगर में रहते थे। उनके परिवार में पांच सदस्य हैं। 23 मार्च को उनका एक्सीडेंट हो गया। उनका इलाज एम्स में चल रहा था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।इस कठिन समय में उनके परिजनों ने अंगदान का फैसला लिया। उनकी दोनों किडनियों को दो मरीजों में प्रत्यारोपित किया जाना था। किडनी को मोवा स्थित एक निजी अस्पताल तक पहुंचाना जरूरी था। इसके लिए टाटीबंध से मोवा तक ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया। एम्स से किडनी लेकर एंबुलेंस दोपहर 2:02 बजे रवाना हुई।

मोहबाबाजार जीई रोड, आश्रम तिराहा, आमापारा चौक, अग्रसेन चौक, तेलघानीनाका, स्टेशन चौक, एक्सप्रेस वे, पंडरी ब्रिज के नीचे से कपड़ा मार्केट, लोधीपारा होते हुए मोवा पहुंची। एंबुलेंस दोपहर 2:17 बजे अस्पताल पहुंच गई। इस तरह 12 किलोमीटर का सफर 15 मिनट में पूरा किया गया। अस्पताल में 39 और 45 वर्ष के दो मरीजों में किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया गया। टीम hhcf द्वारा तत्काल ब्लड डोनर की व्यवस्था की गई , जिसके लिए भारती मोदी, रमेश अग्रवाल, स्टेट प्रेसिडेंट अंकित अग्रवाल एवम बबीता अग्रवाल ने डोनर का आभार व्यक्त किया l





















