



Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर, आयुष्मान डेंटल केयर द्वारा जे.सी.आई यूथ कैपिटल की सहायता से आज रायपुर में निः शुल्क डेंटल चेकअप किया गया जिसमे सभी उम्र एवं वर्ग के लोगों का परामर्श डॉ. अमित कुकरेजा , डॉ. अमित पोपटानी , डॉ. जाविर खान , डॉ. दिव्या मिश्रा द्वारा किया गया | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कुलदीप जुनेजा ( एमएलए रायपुर उत्तर ) एवं डॉ. सतीश राठी ( ई.न.टी ) शामिल हुए। इस कैंप का आयोजन मुख्य रूप से जे.सी.आई रायपुर युथ कैपिटल द्वारा किया गया जिसके प्रेजिडेंट शुभम बरडिया , पूर्व प्रेजिडेंट गौरव कोच्चर ,सेक्रेट्री राशि कौर , डॉ. सिद्धार्थ एवं सम्पूर्ण जे.सी.आई टीम के मार्गदर्शन में सफल डेंटल कैंप का आयोजन किया गया |बताना चाहेंगे कि आयुष्मान डेंटल केयर द्वारा समय समय पर डेंटल कैंप का आयोजन किया जाता रहता है l








