

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : अब ट्यूबरोक्लोसिस (टीबी) के मरीज़ को व्यक्तिगत तौर पर कोई शख्स, संस्थान या जनप्रतिनिधि भी गोद ले पाएंगे. कोई चाहे तो ब्लॉक, डिस्ट्रिक स्तर या फिर किसी एक मरीज़ को गोद ले सकता है.

ब्लॉक या जिले में जितने भी मरीज हों सबको कोई एक ही व्यक्ति गोद ले ले या फिर वो किसी एक मरीज को गोद ले. लोक भागीदारी को बढ़ाने के मद्देनजर कल ” पीएम टीबी मुक्त भारत अभियान” का राष्ट्रपति मुर्मू शुरुआत करेंगी. 2030 तक भारत को टीबी मुक्त करने का सरकार का लक्ष्य है. एक मरीज़ को गोद लेने पर हर महीने 1000 रु कीमत वाला न्यूट्रिएंट्स किट मरीज को भेजना होगा.
इस किट में न्यूट्रीशन वैल्यू के हिसाब से महीने भर का पोषण आहार होगा, जिसकी जानकारी वेबसाइट पर मौजूद होगी कि क्या क्या और कितनी मात्रा में होना चाहिए. कभी कभार उस मरीज से कॉल करके हाल चाल भी लेना इसके उद्देश्य में शामिल है.








