

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : महासमुंद, प्रदेश में देहव्यापार का भंडाफोड़ करते महासमुंद जिले के सरायपाली में चल रहे अंतरराज्यीय सेक्स रैकेट गैंग का पुलिस ने पर्दाफाश किया । किराये के मकान में देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी कार्यवाही करते हुए देह व्यापार में संलिप्त 1 महिला दलाल, 1 ग्राहक सहित 03 अन्य महिलाओ को गिरफ्तार किया

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि पतेरापाली स्कूल के सामने एक महिला द्वारा अपने क किराये के मकान में अनैतिक रूप से देव व्यापार का धंधा किया जा रहा है। देह व्यापार करने वाले इतने शातिर थे कि पुलिस पार्टी की आने की सूचना देने के लिए आने-जाने वाले रास्तों पर वाचर लगाते थे।
पुलिस की टीम के लिए यह एक चुनौती थी, जिसमें मुखबीर को ग्राहक बनाकर महिला के मकान में भेजा गया और पुलिस की टीम दूरी पर रूककर इंतजार कर रही थी। मुखबिर के द्वारा इशारा करने पर मकान में घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जिसमें 1 महिला दलाल, 3 लड़किया व एक ग्राहक को पकड़ा गया। कमरे में शराब की खाली बोतल के साथ आपत्तिजनक सामान भी पाए गए।








