

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH ब्रिटेन में मौजूदा समय में अध्ययन के लिए भारत से बड़ी संख्या में स्टूडेंट पहुंच रहे हैं, इसी के चलते स्टूडेंट वीजा के लिए टर्नअराउंड टाइम को घटाकर 15 दिन कर दिया गया है. यह खुलासा भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने किया. एलिस ने बताया कि , “”बड़ी संख्या में भारतीय स्टूडेंट्स अब Priority visa के लिए जा रहे हैं जिसका टर्नअराउंड समय केवल पांच दिन का है. हमने एक खास बात देखी है, वह यह कि स्टूडेंट वीजा और कुशल श्रमिक वीजा के मामले में यूके में भारत इस समय नंबर वन देश है.

कुशल श्रमिक वीजा का 45 प्रतिशत अब भारतीयों के पास जाता है.”एलिस ने आगे कहा, “मुझे उम्मीद है कि इस शैक्षणिक सत्र के दौरान ब्रिटेन में विदेशी छात्रों की सबसे बड़ी संख्या के मामले में भारत चीन को पीछे छोड़ देगा. बेशक इससे स्टूडेंट्स को लाभ होता है लेकिन ब्रिटेन को भी इससे फायदा होता है.” गौरतलब है कि ब्रिटिश उच्चायोग ने पिछले मंगलवार को उन भारतीय स्टूडेंट्स के लिए प्रायोरिटी और सुपर प्रायोरिटी कैटैगरी खोलने का ऐलान किया था जो अगले शैक्षणिक सत्र में यूके में हायर स्टडीज करना चाहते हैं.








