
रायपुर, 06 सितम्बर 2022 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से गत दिवस राजभवन में शिक्षाविद् कैप्टन अंकुर ढिल्लन ने सौजन्य मुलाकात की।
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH उल्लेखनीय है कि कैप्टन ढिल्लन का चयन शिक्षा के क्षेत्र में डब्ल्यू.सी.आर.सी. लीडर एशिया, वर्ष 2022 के लिए बेस्ट इमर्जिंग लीडर के रूप में हुआ है। इस उपलब्धि के लिए डब्ल्यू.सी.आर.सी. फेस्ट 2022 लंदन में श्री ढिल्लन ब्रिटिश संसद में सभा को संबोधित करेंगे।इस उपलब्धि के लिए राज्यपाल सुश्री उइके ने कैप्टन ढिल्लन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। उन्होंने श्री ढिल्लन से राज्य की कला-संस्कृति को भी लंदन यात्रा के दौरान वहां प्रसारित करने को कहा। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके से श्री ढिल्लन ने शिक्षा और उसके विकास के संबंध में चर्चा की।क्र. 3472/जायसवाल








