

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजधानी रायपुर के लोहा कारोबारियों से करोड़ों रूपए की ठगी करने का मामला सामने आने के साथ, आरोपी स्वप्निल मित्तल फरार l ठगी मामले में फरार मुख्य आरोपी स्वप्निल मित्तल सहित छह आरोपियों की पतासाजी में राजधानी पुलिस जुटी हुई l आरोपी द्वारा कई लोहा कारोबारियों से लगभग 60 करोड़ 80 लाख की ठगी करने और फरार हो जाने का मामला आया है l

इस मामले को लेकर राजधानी रायपुर शहर के लगभग 50 से ज्यादा व्यापारी शहर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के ऑफिस पहुंचे और कारोबारी स्वप्निल मित्तल की शिकायत की। व्यापरी सुधीर सुल्तानिया का कहना है कि स्वप्निल मित्तल ने लोहे राजधानी रायपुर के लोहा व्यापारीयों को 60 से 65 करोड़ रूपए का चूना लगाया है । शहर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि व्यापारी शिकायत लेकर आए हैं की स्वप्निल मित्तल पर कड़ी कार्यवाही हो, जो फरार चल रहा है।
उधर इस मामले में गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजा दिया गया है। वहीं ठगी के मुख्य आरोपी की पतासाजी लगातार जारी है। उसका एनओसी भी जारी है,उसकी और भी जानकारी पुलिस निकाली है। आरोपी के खाते वगैरह भी अभी होल्ड पर है। फिलहाल वह फरार है लेकिन जल्द पुलिस उसे खोज कर सामने लाएगी।
हम उसी मामले की शिकायत को लेकर आज एसएसपी प्रशांत अग्रवाल के पास शिकायत करने आए हैं। उनका कहना है की आज इसी कारण से व्यापारीयों का विश्वास समाप्त होता जा रहा है और ऐसे लोग आए दिन नई प्रैक्टिस करने की कोशिश कर रहे हैं कि आसानी से पैसा खाया जा सकता है। बाद फरार हो जाते है, यहां-वहां जाकर ऐस की जिंदगी जीते है, ऐसे लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए और कड़ी कार्यवाही की जाने चाहिए l
मामले में शहर एसएसपी प्रशांत अग्रवाल का कहना है कि व्यापारी शिकायत लेकर आए हैं की स्वप्निल मित्तल पर कड़ी कार्यवाही हो, जो फरार चल रहा है। इस मामले में गुजरात से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजा दिया गया है। वहीं ठगी के मुख्य आरोपी की पतासाजी लगातार जारी है। उसका एनओसी भी जारी है,उसकी और भी जानकारी पुलिस निकाली है। आरोपी के खाते वगैरह भी अभी होल्ड पर है। फिलहाल वह फरार है लेकिन जल्द पुलिस उसे खोज कर सामने लाएगी।








