

Raipur chhattisgarh VISHESH
Report manpreet singh : कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है. लेकिन पार्टी के कुछ सांसदों और बड़े नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े करते हुए मतदान करने वाले प्रतिनिधियों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की है.वहीं, पार्टी ने इस मांग को ये कहते हुए ख़ारिज कर दिया है कि आज तक ऐसी कोई प्रक्रिया नहीं अपनाई गई है.

अंग्रेज़ी अख़बार टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार, पार्टी की चुनाव समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने कहा है कि इलेक्टोरल कॉलेज में शामिल प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रतिनिधियों की लिस्ट को पार्टी मुख्यालय में देखा जा सकता है और ये सूची उम्मीदवारों को भी उपलब्ध करवाई जाएगी.
विज्ञापनपार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने भी लिस्ट प्रकाशित करने की मांग को ख़ारिज करते हुए कहा, “ये पार्टी की अंदरूनी प्रक्रिया है, और इसे सबके देखने के लिए नहीं छापा जाना चाहिए. ऐसा पहले भी नहीं हुआ. और हम उसी प्रथा का पालन करेंगे.”








