



मुख्यमंत्री का चेंबर ऑफ कॉमर्स, रेड क्रॉस सोसायटी, सिंधी समाज, मुस्लिम समाज और श्याम मंडल के प्रतिनिधि ने किया स्वागत
श्याम मंडल ने लड्डुओं और सिंधी समाज ने सेब से तौल कर किया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का अभिनंदन

रोड शो में लगातार बजते रहे ढोल और ताशे
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH :रायपुर, 01 सितम्बर 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायगढ़ के हेमू कालाणी चौक से चक्रधर नगर चौक तक पैदल रोड शो किया। रोड शो में लगातार ढोल और ताशे बजते रहे। इस दौरान शहर के कई सामाजिक संगठनों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी लोगों का अभिवादन किया। रोड शो के दौरान श्याम मंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को लड्डुओं से तौलकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया और सिंधी समाज के प्रतिनिधियों ने सेब से तौलकर उनका स्वागत किया। चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का अभिनंदन किया। मुस्लिम समाज और रेड क्रॉस सोसायटी ने भी इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक श्री प्रकाश सक्राजीत नायक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।क्रमांक-3396/चतुर्वेदी/चन्द्रवंशी








