


Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH राजधानी रायपुर हुआ गणपतिमय, गणेश उत्सव को लेकर शहर भर के अलग-अलग इलाकों में पंडाल तैयार हो रहे हैं। वहीं राजधानी के कालीबाड़ी में तैयार होने वाला गणेश पंडाल शहर ही नही प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कालीबाड़ी का जय भोले ग्रुप ने इस बार टाइटेनिक जहाज के तर्ज पर गणेश पंडाल का निर्माण कराया है l

इसके अलावा राजधानी के प्रमुख गणेश समितियों ने भी इस वर्ष पंडालो को भव्य रूप देकर पंडाल को आकर्षक का केंद्र बनाया हुआ है , जहा कल देशभर मे गणेश चतुर्थी महोत्सव की धूम शुरु हो रहा है, शहर से लेकर गांव गांव तक गणेशोत्सव की धूम रहती है। जहा घर घर भक्तगण गणेशोत्सव की तैयारी में जुटे हुए हैं, वहीं सड़कों और समितियों मे हर्ष उल्लास देखने को नहीं बन रहा l
शहर में अलग अलग स्थानों पर पंडाल सजाए गये है। जिसमें श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापना विधि विधान से करने के साथ ही कहीं एक सप्ताह तो कहीं पूरे दस दिनों तक यह उत्सव मनाया जाएगा।भक्तों का कहना है कि कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए यह उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां चल रही है। घर मंदिर और गली चौराहों पर गणेश पंडाल सजाने को लेकर तैयारी में राजधानी रायपुर नहीं अपितु आसपास मे भी धूम धाम है l





















