

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने घोषणा की है कि चांद की ओर भेजे जाने वाले उसके अब तक के सबसे शक्तिशाली रॉकेट स्पेस लॉन्च सिस्टम या एसएलएस के प्रक्षेपण को आज के लिए रद्द कर दिया है.ये नासा का अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट है. ये नासा के आर्टेमिस मिशन का हिस्सा है जिसके तहत 50 साल बाद एक बार फिर इंसान को चांद पर भेजने की तैयारी हो रही है. ये रॉकेट अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी स्पेस सेंटर से स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अंतरिक्ष के लिए रवाना होना था.

लाइनस्पेस लॉन्च सिस्टम के लॉन्च डायरेक्टर चार्ली ब्लैकवेल थॉम्पसन ने बताया कि इंजन में आई तकनीकी ख़राबी की वजह से आर्टेमिस प्रोजेक्ट के लॉन्च को आज के लिए रद्द कर दिया है.इंजीनियर इस बात की पड़ताल कर रहे हैं कि आख़िर चूक कहां हुई.नासा के डेरोल नेल ने बताया कि दो सितंबर को दोबारा से लॉन्च की तारीख रखी जा सकती है लेकिन ये इंजन में आई ख़राबी को दूर करने पर निर्भर करेगा.
कैनेडी स्पेस सेंटर पर रेबेका मोरेल्ले ने बताया, “हमें थोड़ी देर पहले ये पता चला है कि नासा की टीम किसी तकनीकी ख़राबी को दूर करने की कोशिश कर रही है. रॉकेट के चार इंजनों में से एक इंजन में ये समस्या आई थी. रॉकेट के लॉन्च के लिए ये ज़रूरी था और ये ज़रूरत के मुताबिक़ ठंडा नहीं हो पा रहा है.”लाइनआर्टेमिस पर लगा ओरियोन यानइमेज स्रोत,NASAइमेज कैप्शन,आर्टेमिस पर लगा ओरियोन यानअपोलो मिशन के पाँच दशक बाद मानव मिशनलगभग 100 मीटर लंबे एसएलएस का काम धरती से बहुत दूर ओरियोन नाम के एक टेस्ट-कैप्सूल को दागा जाना था. ये चांद के इर्द-गिर्द चक्कर लगाएगा और छह सप्ताह बाद प्रशांत महासागर में वापस नीचे आएगा.








