

जैसा कि हमारे छत्तीसगढ़ अंचल में मौसम के संक्रमण काल में विवाहित महिलाओं के स्वास्थ्य के एवम् संक्रमण से बचाव के लिए इस पखवाड़े में मायके जाकर ब्रह्मचर्य एवम् शरीर के टॉक्सिन निकालने के लिए करेले के द्वारा निराहार तथा निर्जल रहकर व्रत की पद्धति है जिससे शरीर के जहरीले एवम् अवांछित पदार्थ मल – मूत्र ओर पसीने के रूप में शरीर से बाहर हो जाते है साथ ही अपने जीवन साथी से दूर मायके में रहकर उसके साथ भावनात्मक रिश्ते को प्रगाढ़ता देने की परंपरा है।
व्रत की पूर्वसंध्या पर करेले की सब्जी खाने के उपरांत उपवास प्रारम्भ हो जाता है जो “कडु भात” के नाम से फेमस है। इसी प्रकार मनुष्य के जीवन में कुछ “कडु बात”* जो बड़े बुड़ों, साथी – संगी एवम् जीवन साथी के द्वारा कही जाती है वो भी उतनी ही गुणकारी होती है जिसमें उस साथी की सिख , ताने ओर चेलैंज उसके कह देने के बाद विचार किए जाते है।*कडु बात* भी *कडु भात* के समान अपने व्यक्तित्व,पुरुषत्व, चाल – चलन तथा चरित्र को परिष्कृत करने के लिए कारगर है। पौराणिक एवम् पारम्परिक भारतीय, क्षेत्रीय, आंचलिक ओर सामाजिक परंपराएं हमे बहुत सी सीख देती प्रतीत होती है जिनका तार्किक ,वैज्ञानिक तथा व्यवहारिक कारणों का उल्लेख करने से इस पद्धति के पालनहार के रूप में गर्व की अनुभूति होती है…

विष्णु शर्मा🙏🏻🌸🙏🏻








