




Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की गई। इस दौरान मुख्य रूप से सहकारी बैंकों में रिक्त पदों पर भर्ती एवं नई समितियों में भर्ती को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, अध्यक्ष अपेक्स बैंक श्री बैजनाथ चंद्राकर, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।









