

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप ने देसी प्रजाति के मुधोल हाउंड कुत्तों को शामिल करने का फैसला किया है. कई निजी ब्रीडर उन्हें खाने में हर सप्ताह कुछ चिकन भी देते हैं. बेहद फुर्तीले इन कुत्तों की सबसे बड़ी ख़ासियत है कि ये “ज्वार की सिर्फ़ एक रोटी” पर भी ज़िंदा रह सकते हैं.

कर्नाटक के बगलकोट ज़िले में स्थित केनाइन रिसर्च इनफॉरमेशन सेंटर (सीआरआईसी) में रह रहे ये कुत्ते बिल्कुल आम भारतीय घरों का खाना खाते हैं.इनका काम केवल आधा किलो पिसा हुआ मक्का, गेहूँ, अरहर दाल से चल जाता है जो उन्हें दिन में दो बार दिया जाता है. इसके साथ हर दिन दो अंडे और आधा लीटर दूध भी दिया जाता है.








