

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : हिमाचल में चुनाव से पहले ही कांग्रेस में विवाद बढ़ गया है. पार्टी नेता आनंद शर्मा ने पार्टी की हिमाचल प्रदेश इकाई की “संचालन समिति” के प्रमुख के रूप में इस्तीफा दे दिया है. आनंद शर्मा कांग्रेस में उस जी-23 समूह के नेता हैं, जो पार्टी की कमान गांधी परिवार से बाहर किसी दूसरे शख्स के हाथों में देने के समर्थक हैं.

इससे पहले जम्मू-कश्मीर इकाई के अनुभवी नेता गुलाम नबी आजाद ने कश्मीर यूनिट से इस्तीफा दिया था.आनंद शर्मा ने ट्वीट किया है, ‘’ मैं भरे दिल से हिमाचल प्रदेश में चुनावों की संचालन समिति की अध्यक्षता से इस्तीफा दे रहा हैं. मैं आजीवन कांग्रेस का आदमी रहा हूं और अपनी प्रतिबद्धता पर डटा हूं. ‘’उन्होंने लिखा, ‘’ कांग्रेस की विचारधारा मेरे खून में है. इस बारे में किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए लेकिन जिस तरह लोगों को बाहर रखा जा रहा और उनका अपमान हो रहा है वैसे में मेरे जैसे स्वाभिमानी व्यक्ति के लिए पद छोड़ने के अलावा कोई चारा नहीं है. ‘’








