

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : पंजाब सरकार ने लॉ अफसरों की नियुक्ति में अनुसूचित जातियों के लिए आरक्षण देने का एलान किया है. रविवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि एडवोकेट जनरल ऑफिस में 58 लॉ अफसरों के पद सृजित किए जा रहे हैं. ये पद अनसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगे.

मान ने कहा कि आने वाले दिनों में इन पदों पर भर्ती पूरी हो जाएगी.समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मान ने कहा, ‘’ जब मैंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली तो अपने अफसरों से पूछा कि क्या एडवोकेट जनरल ऑफिस में लॉ अफसरों की नियुक्ति में आरक्षण का कोई प्रावधान है.
लेकिन कोई नकारात्मक जवाब दिया. मैंने जब उनसे पूछा कि क्या हम ऐसा प्रावधान कर सकते हैं तो उन्होंने कहा कि सरकार ये फैसला ले सकती है. ‘’मान ने कहा कि पंजाब देश में पहला राज्य है जहां अनुसूचित जाति से आने वाले वकीलों के लिए आरक्षण का प्रावधान है








