
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : मुंबई में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर दही हांडी समारोह में मानव ‘पिरामिड’ निर्माण में प्रतिभागी 222 ‘गोविंदा’ घायल हो गए, जबकि ठाणे शहर में 64 प्रतिभागी जख्मी हुए हैं. निकाय अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मुंबई में अधिकांश घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि 23 अन्य को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बतायी गई है. अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गृह क्षेत्र ठाणे शहर में 64 घायलों में से 12 का अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है, लेकिन सभी खतरे से बाहर हैं.
कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव पर होने वाले दही हांडी कार्यक्रम दो साल के अंतराल के बाद शुक्रवार को राज्य भर में आयोजित किए गए. कोविड-19 महामारी के कारण इन्हें स्थगित कर दिया गया था.
शुक्रवार को प्रतिभागियों की मंडली ने ऊंचाई पर लटकाई गई दही हांडी को तोड़ने के लिए मानव ‘पिरामिड’ का निर्माण करके एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा की. यह त्योहार विशेष रूप से मुंबई, ठाणे और आसपास के क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर मनाया जाता है. दही हांडी आयोजनों और प्रतिभागियों की मंडलियों को इन क्षेत्रों में राजनीतिक संरक्षण मिलता है.





















