

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर में 14 घंटे की छापेमारी के बाद सीबीआई की टीम उनके घर से निकली. छापेमारी के बाद मनीष सिसोदिया ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

उन्होंने कहा कि सीबीआई की टीम मेरा लैपटॉप और मोबाइल फोन लेकर गई है. सिसोदिया ने कहा कि सीबीआई को ऊपर से कंट्रोल किया जा रहा है और इसके जरिए दिल्ली में हो रहे अच्छे कामों को रोकने की कोशिश हो रही है.सीबीआई ने फिलहाल मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार नहीं किया है. छापेमारी के बाद सिसोदिया ने कहा कि हम कट्टर ईमानदार लोग हैं, हमने कहीं कुछ गलत नहीं किया और आगे भी ईमानदारी से काम करते रहेंगे.
हमने ईमानदारी से काम करते हुए स्कूल बनाए हैं, लाखों बच्चों का भविष्य संवारा है, ईमानदारी से काम करते हुए अस्पताल बनाए हैं लाखों लोगों को इलाज मिला है.उन्होंने कहा कि पेरेंट्स की दुआएं हैं बच्चों की दुआएं हैं. केंद्र सरकार जितना दुरुपयोग करना चाहे, कर ले लेकिन हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते. क्योंकि हमने कोई गलत काम नहीं किया है. लोगों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य देने का काम जारी रहेगा दिल्ली सरकार रुकेगी नहीं.








