

Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : श्री गुरुनानक देव जी से लेकर श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक गुरुगद्दी शारीरिक रूप में रही क्योंकि इन सभी गुरु जी ने पांच भौतिक शरीर को धारण करके मानवता का कल्याण किया। पर 10वें गुरु जी ने शरीर का त्याग करने से पहले सारी सिख कौम को आदेश दिया कि आज से आपके अगले गुरु ‘श्री गुरु ग्रंथ साहेब’ हैं।
आज से हर सिख सिर्फ गुरु ग्रंथ साहेब जी को ही अपना गुरु मानेगा। उन्हीं के आगे शीश झुकाएगा और जो उनकी बाणी को पढ़ेगा वो मेरे दर्शन की बराबरी होगी। गुरु गोबिंद सिंह जी ने आदेश दिया कि सिख किसी भी शरीर के आगे, मूर्ति के आगे या फिर कब्र के आगे माथा नहीं झुकाएंगे। उनका एक ही गुरु होगा और वो है श्री गुरु ग्रंथ साहेब। श्री गुरु ग्रंथ साहेब जी को सुबह 4-5 बजे के समय अरदास (प्रार्थना) करके गुरुद्वारे के मुख्य कमरे में दर्शन के लिए लाया जाता है फिर वहां बाणी का पाठ होता है। कीर्तन होता है। इस प्रकार रात के 7-8 बजे तक गुरु ग्रंथ साहेब जी का प्रकाश रहता है। फिर दोबारा अरदास करके उन्हें उनके निजी स्थान पर विराजमान किया जाता है।
हर सिख बच्चे के नाम का पहला अक्षर गुरु ग्रंथ साहेब जी की बाणी के पहले अक्षर से लिया जाता है। हर सिख अपना जो भी काम करता है वो गुरु ग्रंथ साहेब जी के आगे अरदास करके ही किया जाता है
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी हमें सौहार्द, करुणा एवं भाईचारे के मूल्य सिखाते हैं। इसकी समृद्ध शिक्षाएं दुनिया भर के लोगों को प्रेरित करती हैं। गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व के इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ विशेष परिवार की हार्दिक शुभकामनाएं। पहला प्रकाश पर्व उत्सव हरमिंदर साहिब यानि स्वर्ण मंदिर में 1604 में गुरु ग्रंथ साहिब को रखे जाने के अवसर पर मनाया गया था।
गुरु ग्रंथ साहिब एक ऐसा ग्रंथ है, जिसकी दार्शनिक अवधारणाएं आज के समय के लिए अत्यंत व्यावहारिक हैं और सफल जीवन की ओर ले जाती हैं..गुरु ग्रंथ साहिब भारतीय दर्शन एवं विचार परंपरा का चिंतन है। पांचवें गुरु श्री अर्जुन देव जी द्वारा संपादित और बाद में दसवें गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा पुनर्संपादित इस अद्भुत ग्रंथ में सिख गुरुओं, भक्त कवियों, दार्शनिकों की वाणी दर्ज है। इसमें विभिन्न दार्शनिक सिद्धांत एवं उनका निचोड़ मिलता है,परंतु यहां सामाजिक-आर्थिक पक्ष की भी अलग और विशिष्ट स्थापनाएं मिलती हैं। ये स्थापनाएं सहज, स्वाभाविक एवं खुशहाल जीवन जीने की युक्ति सुझाती हैं।संसार के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोणअधिकांश दार्शनिक अवधारणाओं में संसार अथवा सृष्टि को नश्वर, मिथ्या और क्षणभंगुर माना गया है, परंतु ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ में संसार को नश्वर, कूड़ (मिथ्या) एवं क्षणभंगुर मानने के बावजूद भी ‘सचे तेरे खंड, सचे ब्रहमंड। सचे तेरे लोअ सचे आकार।’ कहकर सृष्टि अथवा संसार को सत्य भी माना गया है। गुरु नानक देवजी संसार को ईश्वर का घर मानते हैं और उस ‘अकाल पुरख’ (ईश्वर) को इसमें निवास करने वाला बताते हैं।आर्थिक उन्नति आवश्यकसंसार में रहते हुए अपनी भौतिक जरूरतें पूरी करने के लिए अर्थ-उपार्जन को गुरुग्रंथ साहिबमें उचित व श्रेष्ठ बताया गया है। इसीलिए कार्य करके जीविका कमाने को सर्वश्रेष्ठ प्राप्ति माना गया है। गुरु अर्जुन देव तो गुरु ग्रंथ में स्पष्ट कहतेहैं कि खाते-पीते, खेलते-पहनते हुए भी मुक्ति या ‘मोक्ष’ प्राप्त किया जा सकता है। इसमें मनुष्य की आर्थिक उन्नति को सामाजिक उन्नति काआधार माना गया है।
स्तरीय जीवन जीने का अधिकारगुरु ग्रंथ साहिब में स्तरीय और खुशहाल जीवन गुजारने को मनुष्य का बुनियादी हक माना गया है। इसीलिए गुरुग्रंथ साहिब में ‘देग तेग फतहि’का सिद्धांत स्थापित हुआ है। ‘देग’ (भोजन वाला बर्तन) मनुष्य की आर्थिक एवं भौतिक जरूरतोंका प्रतीक है, जिसे ‘फतहि’ (जीतने यानी प्राप्त) करने की कामना की गई है।गृहस्थ जीवन की श्रेष्ठतागुरुग्रंथ साहिब में गृहस्थ जीवन को सर्वोतम धर्म कहा गया है। आर्थिक उन्नति एवं स्तरीय जीवन जीने जैसे लक्ष्य गृहस्थ जीवन में रहकर ही प्राप्तकिए जा सकते हैं। गुरु नानक देव जी स्पष्ट कहते हैं कि सबसे उत्तम गृहस्थी है।मानवीय अधिकारों की बातइस ग्रंथ में समस्त मानवीय अधिकारों को मनुष्य के लिए अनिवार्य मानने की व्यापक चर्चा की गई है। गुरु नानक देव जी मानवीय अधिकारों केहनन को सबसे बड़ा पाप मानते हैं।स्त्री-पुरुष समानतागुरु ग्रंथ साहिब में स्त्री और पुरुष के अधिकार समान माने गए हैं। गुरु नानक देव जी का कथन है कि जीवन के समस्त कार्य-व्यवहार का आधारहै नारी, अत: नारी बुरी कैसे हो सकती है।इस प्रकार ‘गुरु ग्रंथ साहिब’ मात्र दार्शनिक चिंतन का संग्रह ही नहीं, बल्कि सहज और खुशहाल जीवन जीने की युक्ति भी है।








