

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : 15 अगस्त को पंजाब में आम आदमी पार्टी मोहल्ला क्लीनिक खोलने का लोगों से किया वादा पूरा करने जा रही है। पंजाब में ‘आम आदमी क्लीनिक’ बन कर तैयार है। यहां उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा दी जाएगी। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर पहले पड़ाव के तहत 75 आम आदमी क्लीनिक बन कर तैयार हो गए हैं।

सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सीएम भगवंत मान इन्हें जनता को समर्पित करेंगे। आजादी दिवस के मौके पर मोहल्ला क्लीनिक की सेवा शुरू हो जाएगी। इन मोहल्ला क्लीनिकों में लोगों के लिए मुफ्त सेवा होगी।इन क्लीनिकों को जनता के लिए खोलने से पहले आम आदमी पार्ची ने एक वीडियो के जरिए इंटरनल लुक भी दिया है।
इस वीडियों में दिखाया गया है कि यह क्लीनिक आधुनिक सुवाधाओं से लैस है। डॉक्टरों से लेकर मरीजों और स्टाफ के लिए क्लीनिक में बैठने के लिए साफ सुथरी व्यवस्था है। इन क्लीनिक में AC भी लगे हैं, जिससे लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। इन क्लीनिक में लोगों को 41 तरह के टेस्ट पैकेज मिलेंगे। यहां 100 से ज्यादा तरह के मेडिकल टेस्ट की सुविधा होगी।इस क्लीनित को लेकर सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा, “चुनाव के दौरान हमने पंजाब की जनता को एक बड़ी गारंटी दी थी कि हर पिंड में हम आम आदमी क्लिनिक खोलेंगे। कुछ ही घंटों में यह गारंटी भी पूरी होने जा रही है। पंजाब में सेहत क्रांति की शुरुआत हो चुकी है। पंजाब की जनता को बधाई!”








