

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त से ठीक पहले 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से अलग-अलग पहचान के 11 बांग्लादेशी पासपोर्ट और 10 फर्जी रबर स्टैंप भी बरामद हुई हैं. गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों की पहचान 28 साल के मोहम्मद मुस्तफा और मोहम्मद हुसैन शेख के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, द्वारका जिले में 15 अगस्त से ठीक पहले चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था.

इस दौरान दुकानदारों को मार्केट में कुछ भी संदिग्ध लगने पर पुलिस को जानकारी देने के लिए आगाह किया गया था.साथ ही, जिले में किराएदारों का वेरफिकेशन अभियान चलाया जा रहा था. इसी अभियान के तहत ASI हरिओम और कांस्टेबल महेश एक खुफिया जानकारी के तहत पालम एक्सटेंशन स्थित रामफल चौक पहुंचे, जहां एक घर से मोहम्मद मुस्तफा और हुसैन शेख को पकड़ा गया.
दोनों के कमरे की तलाशी लेने पर वहां से 11 बांग्लादेशी पासपोर्ट जिनपर फ़ोटो तो इनकी लगी थी, लेकिन नाम और पते (सभी बांग्लादेश के) अलग-अलग थे. इसके अतिरिक्त बांग्लादेश के अलग-अलग मंत्रालय और सरकारी दफ्तरों की स्टॉम्प भी बरामद कीं गईं हैं.








