

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो नशीले पदार्थों की तस्करी करता था. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक गिरोह का बड़ा हैंडलर है और उसके संबंध अफगानिस्तान तक हैं.

पुलिस ने इस शख्स की गिरफ्तारी के बाद अफगानिस्तान से पंजाब में चल रहे ड्रग ट्रैफिकिंग सांठगांठ का भी खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है उसकी पहचान पंकज वैद उर्फ संजू बाबा के रूप में की है. डीसीपी केपीएस मल्होत्रा के मुताबिक पिछले महीने एएनटीएफ ने एक ऑपरेशन में अफगानिस्तान से चल रहे ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था, ऑपरेशन के दौरान 130 करोड़ रुपये कीमत की 21.4 किलो हेरोइन बरामद की गई और एक अफगान नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था.
उस मामले की जांच के दौरान हमारी टीम को इस बात की सूचना मिली कि पंजाब में हेरोइन की सप्लाई करने वाले कार्टेल का एक मुख्य सदस्य अमृतसर निवासी पंकज वैद उर्फ संजू बाबा है. वो दिल्ली में अपने अन्य साथियों की मदद से अफगानिस्तान से हेरोइन की खरीद के बाद पूरे पंजाब में हेरोइन की सप्लाई करवाताथा.








