

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर, 13 अगस्त 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अपर संचालक श्री उमेश द्विवेदी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने श्री द्विवेदी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।ज्ञातव्य है कि श्री उमेश द्विवेदी ने जनसम्पर्क विभाग के संयुक्त सचिव एवं संचालक के पद पर भी सेवाएं दी।क्रमांक : 3096//सोलंकी









