

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : आज़ादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा विधानसभा स्तरीय आज़ादी की गौरव यात्रा अभियान शुरू की गई है। अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज के साथ हर विधानसभा में 75 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जा रही है।इस अभियान के तहत आज चौथे दिन रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक कुलदीप जुनेजा ने भगत सिंह चौक से राष्ट्रीय ध्वज के साथ पद यात्रा शुरू की जो मरीन ड्राइव होते हुए श्याम नगर में समाप्त हुई। पद यात्रा में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथ मे तिरंगा लेकर पद यात्रा निकाली और देश की आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं सेना के जवानों को नमन किया।इस अवसर पर राजेंद्र तिवारी, गिरिश दुबे,वरिष्ठ कांग्रेसी संजय पाठक,सन्नी अग्रवाल,पार्षद आकाश तिवारी, राधेश्याम विभार,रितेश त्रिपाठी, अमितेश भारद्वाज,अजीत कुकरेजा,कामरान अंसारी,सुनील भुवाल,देव दीवान कुर्रे,संजय सोनी,मनोज मंसद तरुणेश परिहार,सुनील छतवानी,दीपा बग्गा, सनासा प्रवीन,अनिल वाधवानी,गौतम यादव इमरान सेख,सागर तांडी, श्याम सिक्का,मुकेश शर्मा सहित समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओ की गरिमामयी उपस्थित थी।









