

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH : रायपुर 9 अगस्त 2022 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सेे आज शाम उनके निवास कार्यालय में सहकारी बैंक के बस्तर संभाग के लिए नवनियुक्त प्राधिकारी श्री शंकर धुरवा के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने प्राधिकारी श्री शंकर धुरवा सहित उपस्थित अन्य नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सहकारिता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने खेती किसानी सहित बस्तर संभाग में किए जा रहे विकास कार्यों के संबंध में भी औपचारिक चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में सहकारी बैंक के पदाधिकारी श्रीमती मांडवी दीक्षित, सर्वश्री पुरुषोत्तम पाटील, सुनील गोस्वामी, नरेंद्र भंडारी, रमाशंकर, नरोत्तम और हिमांशु भी उपस्थित थे।क्रमांक: 3027/भार्गव









