

#भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों की 62 किग्रा के फाइनल में कनाडा की एना गोंडिनेज गोंजालेस को चित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
Report manpreet singh

Raipur chhattisgarh VISHESH : भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रमंडल की 62 किग्रा के फाइनल में कनाडा की एना गोंडिनेज गोंजालेस को चित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया. यह साक्षी का राष्ट्रमंडल खेलों में पहला स्वर्ण पदक है. इससे पहले वह राष्ट्रमंडल खेलों में रजत और कांस्य पदक जीत चुकी हैं.
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक अंतिम चार मुकाबले में कैमरून की बर्थे इमिलिएने इटाने एनगोले पर तकनीकी श्रेष्ठता से 10-0 की जीत से फाइनल में पहुंच गयीं. साक्षी ने क्वार्टरफाइनल में भी तकनीकी श्रेष्ठता से जीत हासिल की.साक्षी मलिक ने अपनी जीत के बाद कहा कि, मैंने यहां अपना श्रेष्ठ परफॉर्मस किया और 4-0 से पिछड़ने के बाद भी मैंने अपने आत्मविश्वास को खोया नहीं और बाद में शुरूआत में पिछड़ने के बाद मैंने अटैक कर रिंग में पासा पलट दिया. कॉमनवेल्थ में पहला गोल्ड मेडल हासिल करने पर साक्षी ने कहा कि मैं काफी खुश हूं.’ उन्होंने इस शुरूआती मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड की केलसे बार्नेस को मात दी.
इमोशनल हुईं धाकड़ गर्लबता दें कि जब साक्षी मलिक को गोल्ड मेडल दिया जा रहा था तो यह दिग्गज पहलवान के आंखों से आंसू निकल पड़े थे. दरसअल जब पोडियम पर पहुंचकर साक्षी ने अपने तिरंगे को सबसे आगे देखा तो उनके आंखों से आंसू निकल पड़े थे.
राष्ठ्रगान के समय साक्षी काफी इमोशनल नजर आईं. साक्षी का यह देशप्रेम भारतीय को खूब भा गया है. खेल प्रेमी साक्षी के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. बता दें कि ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता साक्षी मलिक अंतिम चार मुकाबले में कैमरून की बर्थे इमिलिएने इटाने एनगोले पर तकनीकी श्रेष्ठता से 10-0 की जीत के साथ अपनी जगह फाइनल में बनानें में सफल रही थी.
साक्षी मलिक को गोल्ड मेडल दिया जा रहा था तो यह दिग्गज पहलवान के आंखों से आंसू निकल पड़े थे. जब पोडियम पर पहुंचकर साक्षी ने अपने तिरंगे को सबसे आगे देखा तो उनके आंखों से आंसू निकल पड़े थे. राष्ठ्रगान के समय साक्षी काफी इमोशनल नजर आईं.
साक्षी का यह देशप्रेम भारतीय को खूब भा गया है. खेल प्रेमी साक्षी के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता साक्षी मलिक अंतिम चार मुकाबले में कैमरून की बर्थे इमिलिएने इटाने एनगोले पर तकनीकी श्रेष्ठता से 10-0 की जीत के साथ अपनी जगह फाइनल में बनानें में सफल रही थी.








