

167.37 लाख रुपए की लागत से नागरिक सुविधाओं का होगा विकास
Raipur chhattisgarh VISHESH रायपुर. आज सरायपाली नगर पालिका के लिए ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 13 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर नगरवासियों को 167.37 लाख रुपए की सौगात दी। सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद, बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल, पूर्व सांसद श्री चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, छत्तीसगढ़ राज्य बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती सरला कोसरिया, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येत राम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक भी इस दौरान मौजूद थे।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने 87.36 लाख रुपए लागत के सात कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें घंटेश्वरी मंदिर के पास अटल परिसर निर्माण एवं मूर्ति स्थापना सहित सौंदर्यीकरण कार्य 28.16 लाख रुपए, अघरिया समाज छात्रावास परिसर में डोम निर्माण कार्य 30.00 लाख, वार्ड क्रमांक 02, 05, 09, 12 एवं 15 में बस स्टॉप निर्माण कार्य 29.20 लाख रुपए शामिल हैं।
इसी तरह भूमिपूजन कार्य अंतर्गत कुल 6 कार्य, लागत 80.01 लाख रुपए जो 15वें वित्त आयोग अंतर्गत शामिल हैं जिनमें वार्ड क्रमांक 05 में तालाब से बस स्टॉप तक विद्युतीकरण कार्य 4.23 लाख, वार्ड क्रमांक 01 में पाइपलाइन विस्तार कार्य 6.23 लाख, वार्ड क्रमांक 05 में तालाब से बस स्टॉप तक फुटपाथ निर्माण कार्य 15.70 लाख, वार्ड क्रमांक 05 में सरसीवां रोड पर शेड निर्माण कार्य 25.79 लाख, पीवीसी टंकी स्थापना एवं पाइप लाइन विस्तार कार्य 10.76 लाख, वार्ड क्रमांक 01 में सम्पवेल निर्माण कार्य 17.30 लाख रुपए शामिल हैं।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि बुनियादी सुविधाएं हर नागरिक तक पहुंचे। सरायपाली क्षेत्र के विकास के लिए यह सिर्फ एक शुरुआत है, आने वाले समय में और भी बड़ी योजनाएं लाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर सराईपाली नगर पालिका में 1.67 करोड़ के अलग-अलग कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है, इसके लिए मैं सरायपाली की जनता को बधाई और शुभकामनाएँ देता हूँ। आज सरायपाली के लिए यादगार दिन है, आज अटल जी की भव्य और सुंदर प्रतिमा का लोकार्पण हुआ है। राज्य के सभी नगरीय निकायों में इस प्रतीक का लोकार्पण इसलिए हुआ है क्यूंकि आज हमारे राज्य की अलग पहचान श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के कारण संभव हुई है। आज अटल जी की महान सोच से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से देश के गाँवों की तरक्की संभव हुई है। हमारी सरकार ने 18 लाख आवास दिया है और आज 14 लाख से ज़्यादा की स्वीकृति डेढ़ साल के अंदर हुआ है और इसके अलावा नए नाम जोड़ने का काम चल रहा है, और एक भी ग़रीब आवासहीन न रहे यही हमारी विष्णु देव साय सरकार का लक्ष्य है।
















