

Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH देश में पेट्रोल-डीजल के खुदरा दामों में आज शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है. ईंधन के दाम स्थिर चल रहे हैं. हालांकि, कच्चा तेल जरूर लगातार गिरावट देख रहा है.अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में जारी गिरावट के बीच देश में पेट्रोल-डीजल के खुदरा दामों में आज शुक्रवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है.

इधर ईंधन के दाम स्थिर चल रहे हैं. वहीं कच्चे तेल मे लगातार गिरावट देखने को मिल रही है l गुरुवार को ब्रेंट क्रूड फरवरी के बाद से अब तक के अपने निचले स्तर पर पहुंच गए थे. बाजार में इंफ्लेशन का वैश्विक अर्थव्यवस्था में वृद्धि और मांग पर असर के डर से क्रूड ऑयल कमजोर हुआ है. शुक्रवार को तड़के सुबह ब्रेंट क्रूड 10 सेंट्स या 0.1% गिरकर 94.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. वहीं U.S. WTI क्रूड 6 सेंट्स गिरकर 88.48 डॉलर प्रति बैरल पर दर्ज हुआ.
मंदी के डर के बीच कीमतें गिर रही हैं, लेकिन चूंकि भारत में कई महीनों से तेल के दामों में कोई संशोधन नहीं हुआ है, खासकर तब कच्चा तेल लगातार रिकॉर्ड ऊंचाइयां छू रहा था, तो यह कहना अनिश्चित है कि गिरावट का असर घरेलू दामों पर देखने को मिलेगा या नहीं.








