
रिपोर्ट मनप्रीत सिंह
रायपुर छत्तीसगढ़ विशेष : दुनियाभर में कोहराम मचाने वाले कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में भी लगातार बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में कोरोना के नए मरीज सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में भी एक साथ सात नए कोविड-19 केस आने से हड़कंप मच गया है। ये सभी मामले कोरबा जिले में सामने आए हैं। एम्स रायपुर ने सातों मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना संकट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर विदेश से आने वालों की समय पर जांच कर उन्हें क्वारंटीन किया गया होता तो यह वायरस देश में इतना ज्यादा नहीं फैलता।
छत्तीसगढ़ के एक ही जिले में 7 कोरोना के मामले
छत्तीसगढ़ में अब तक कोरोना के संक्रमण ज्यादा प्रभावी नजर नहीं आ रहा था, हालांकि कोरबा जिल में एक साथ सात नए मामले आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में सतर्क जरूर हो गया है।
प्रदेश में अब तक सामने आए 18 मामले, 9 मरीज हुए ठीक
कोरबा जिले के कलेक्टर किरण कौशल ने बताया था कि जिला प्रशासन को जानकारी मिली है कि यह व्यक्ति तबलीगी जमात के लोगों के संपर्क में था। वहीं इसके मस्जिद में नमाज में शामिल होने की भी जानकारी मिली है। इसके परिवार के दूसरे सदस्यों को क्वारंटीन में रखा गया है और कटघोरा शहर को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में अभी तक कोविड-19 के 18 मामले सामने आए हैं, जिनमें से नौ लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे गई है।





















