
Report manpreet singh
Raipur chhattisgarh VISHESH बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स में 39वां वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा समारोह-2023, खान सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वाधान में 22 नवंबर से 6 दिसंबर, 2023 तक मनाया गया जिसका समापन समारोह दिनांक 17 जनवरी 2023 को होटल श्रेष्ठा, रायगढ़ में खान सुरक्षा महानिदेशालय के तत्वाधान में किया गया। आयोजन के दौरान निम्न पुरस्कार की घोषणा की गयी, जिसमें बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स ने बी-1 खानों की श्रेणी में लगातार दूसरी बार “सर्वश्रेष्ठ खान का पुरस्कार” जीतकर उल्लेखनीय सफलता हासिल की। इसके अतिरिक्त पाँच अन्य पुरस्कार भी जीते। जो निम्नलिखित हैं।
अ) जनरल वर्किंग – प्रथम पुरस्कार
ब) प्रशिक्षण और सुरक्षा प्रदर्शन – प्रथम पुरस्कार
स) सेफ्टी मैनेजमेंट प्लान – प्रथम पुरस्कार
द) व्यावसायिक स्वास्थ्य केंद्र(ओएचएस) – प्रथम पुरस्कार
इ) एचईएमएम और वर्कशाॅप – द्वितीय पुरस्कार

उपरोक्त पुरस्कार श्री प्रभात कुमार, खान सुरक्षा महानिदेशक ,धनबाद द्वारा बीआईओएम बचेली कॉम्प्लेक्स परियोजना के प्रमुख श्री बी वेंकटेश्वरलु, अधिशासी निदेशक को प्रदान किया गया।
पुरस्कार वितरण के दौरान ,श्री टी शिवा कुमार (खान प्रबंधक), श्री एस एन सिंह(सुरक्षा अधिकारी),वर्कमेन इंस्पेक्टर एवं खान सुरक्षा समिति के सदस्य और यूनियन प्रतिनिधि (एस.के.एम.एस. एवं एम.एम.डब्ल्यू.यू) उपस्थित थे।





















